कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : पड़ोसी जिले प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोदाही गांव में बने ब्रेकर पर उछलने से बुधवार को आधी रात कार सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में चली गई, जिससे कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चालक की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद कुंडा सीएचसी से उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहंगापुर (भटनी) गांव निवासी रमेश उर्फ कप्तान (28) धारूपुर गोखाड़ी गांव निवासी अपने साले दिनेश कुमार (28) पुत्र रामसुमेर, देवराज (25) पुत्र नन्हेलाल, विपिन (20) पुत्र स्वर्गीय बालकरन वर्मा के साथ खनवारी गांव गया था। वहां से चारों लोग दिल्ली से आए चालक संजय को लेकर कार से रूपमतीपुर में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से पांचों लोग कार से रात लगभग साढ़े बारह बजे घर लौटे रहे थे।रास्ते में गोदाही गांव स्थित मां वैष्णो देवी स्मारक महाविद्यालय के सामने बने बेकर पर उछलने से कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड पड़े। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। थोड़ी देर बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पांचों लोगों को कार से बाहर निकाला, तब तक रमेश एवं दिनेश की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल देवराज, विपिन व संजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा भेजा गया। वहां पर इलाज के दौरान देवराज एवं विपिन की भी मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल संजय को इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…