अनिल कुमार
पटना. राजधानी पटना में भी सुशासन बाबू के राज का कोई असर अपराधियों पर पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है। आये दिन राजधानी पटना में पुलिस पर कार्रवाई होते आ रही है,पर कुछ भी नकेल अपराधियों पर कसता नजर नहीं आ रहा है।आज शाम पटना के अतिव्यस्त क्षेत्र जो कि रूपसपुर थाना,बेली रोड के अंतर्गत सेंट कैरेंस स्कूल जाने वाली सड़क पर स्थित मरछिया कॉम्प्लेक्स में विजया बैंक की शाखा है। बैंक बंद होने के एक घंटा पहले आधा दर्जन सशस्त्र अपराधियों ने बैंक के शाखा में घुसकर दिनदहाड़े चार लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।
लूट की घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना ने छानबीन शुरू कर दी है।वरीय पुलिस अधिकारी के आदेश पर शहर के हर मुख्य रास्ते को सील कर दिया गया है। पटना पुलिस छापेमारी में जुट गई है। राजधानी पटना में दिनदहाड़े बैंक से चार लाख रुपए की लूट होना, पटना पुलिस के लिए एक चुनौती बन गई है। जबकि पटना के तेजतर्रार एसएसपी मनु महाराज का यह दावा कि पटना पुलिस का अपराधियों पर लगाम है, यह दावा खोखला साबित होते नजर आ रहा है।जब राजधानी पटना में दिनदहाड़े बैंक लूट हो जाती है तो समूचे प्रदेश की स्थिति क्या होगी । इसका अनुमान लगाना असंभव है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…