यशपाल सिंह
आजमगढ़ : वर्ष 2017-18 में मुबारकपुर का धान क्रय केंद्र किसान सहकारी क्रय विक्रय समिति नूरपुर बुतात ने धान खरीद में फर्जीवाड़ा किया है। मामले में क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक ने सोमवार को मुबारकपुर थाने में क्रय संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिछले एक सप्ताह में दो क्रय समितियों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज किए जाने से राशन माफिया सकते में हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित जांच टीम ने बीते दिनों क्रय विक्रय समिति की जांच की। इस दौरान किसान सहकारी क्रय विक्रय समिति नूरपुर बुतात के क्रय प्रभारी ने समेंदा निवासी हिमांशु ¨सह से 1120 ¨क्वटल, महुआ मुरारपुर निवासी श्रवण कुमार ¨सह से 975 ¨क्वटल, भगवानपुर निवासी शीला देवी से 870 ¨क्वटल, सोनवार निवासी सरस्वती देवी से 1195 ¨क्वटल व मुसलमानपुर गांव निवासी परमहंस यादव से 1600 ¨क्वटल धान की खरीद फर्जी तरीके से की थी। धान खरीद में पूरी तरह से अनियमितता बरती गई है तथा सरकार के गाइड लाइन का पालन नहीं किया गया है। यानी लाखों रुपये स्वयं के स्वार्थ पूर्ति के लिए धान खरीदा गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक लाल बहादुर गुप्ता ने सहकारी क्रय विक्रय समिति के खिलाफ धारा 409, 467, 468 व 471 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अनूप शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…