यशपाल सिंह
आजमगढ़) : बरदह थाना क्षेत्र के आजमगढ़- जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित बिजौली ठेकमा के समीप सोमवार की दोपहर को स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक के चपेट में आने से मासूम बालक की मौत हो गई। हादसे में पिता, मां व बहन गंभीर रूप से घायल हो गए ।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अभिलाषपुर गांव निवासी 35 वर्षीय राम अवध पुत्र कतवारू अपने परिवार समेत जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर अपने एक रिश्तेदार के घर गए हुए थे। वहां से वे अपनी पत्नी 30 वर्षीय साधना देवी, 3 वर्षीय पुत्री बिट्टू व 1 वर्षीय पुत्र श्रेयांश के साथ बाइक पर सवार होकर सोमवार की दोपहर को लगभग दो बजे घर वापस आ रहे थे। रास्ते में बिजौली ठेकमा के पास पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक की स्पीड ज्यादा होने से स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बीच सामने से आ रहे ट्रक के चपेट में आ जाने से मासूम श्रेयांश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में पिता, मां व बहन घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया। दुर्घटना की खबर पाकर बरदह थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र, ठेकमा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार पाठक मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेस से स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया। वहां से तीनों घायलों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृत बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…