Categories: UP

गोली से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत

यशपाल सिंह

 

आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र के सुंदर नगर कालोनी में तीन दिन पूर्व हमलावरों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था। गोली से घायल युवक की इलाज के दौरान मंगलवार की दोपहर को अस्पताल में मौत हो गई। इधर इस घटना में नामजद किए गए चार आरोपितों में किसी को भी पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
सुंदर नगर निवासी 30 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र स्व.सोनेलाल का भतीजा अपने मकान का निर्माण करा रहा है। भतीजा का अपने पट्टीदार मुन्नू से भूमि विवाद चल रहा है। वह मकान बनवाने के लिए पट्टीदार के भूमि पर गिट्टी बालू गिराया हुआ था। पट्टीदार उसे अपनी भूमि पर गिराए गए गिट्टी बालू को हटवाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर उनमें रविवार की शाम को कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद पट्टीदारों ने असलहा, कुल्हाड़ी व लाठी डंडा लेकर दूसरे पक्ष के घर पर पहुंच कर हमला कर दिया था। हमलावरों की ओर से चलाई गई दो गोली लगने से संतोष घायल गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं कुल्हाड़ी व लाठी डंडा से किए गए हमले में 70 वर्षीय लाची देवी पत्नी स्व. मुन्नीराम व उसकी बहू घायल हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। गोली से घायल युवक को शहर के सिधारी स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार की दोपहर को उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया

aftab farooqui

Recent Posts