सरताज खान
गाजियाबाद / मंगलवार को नेहरू महिला मण्डल गिरि मार्किट के पदाधिकारीयों एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक सभा का आयोजन किया। जिसमे भारतीय जनता पार्टी की लोनी नगरपालिका चैयरमैन श्रीमती रंजीता धामा को मुख्य अतिथि के रूप मे आमंत्रित किया।सभा मे उपस्थित महिलाओं ने फूल-माला पहनाकर रंजीता धामा जी का स्वागत किया।सभा को संबोधित करते हुये श्रीमती रंजीता धामा जी ने सभी को पर्यावरण के प्रति सजग एवं जागरूक रहने को कहा। इस अवसर पर रंजीता धामा ने वहाँ उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता के लिये संकल्प दिलाया एवं प्रतिदिन घर से लेकर बाहर मुहल्ले तक सफाई के लिये दो घंटे समय देने को कहा ताकि हमारे आसपास सफाई रहे।इस दौरान लोनी नगरपालिका की तरफ से सफाई को लेकर चलाये जा रहे बडे अभियान के बारे मे लोगों को बताया तथा सभी से अपने घर के कूडे को नगरपालिका की प्रतिदिन आने वाली गाडी मे ही डालने की अपील भी की ताकि हमारी लोनी मे साफ – सफाई रहे तथा लोनी एक आदर्श शहर बना रहे।इस अवसर पर रंजीता धामा ने कई गलियों मे पौधारोपण भी किया एवं लोगों से भी जीवन में कम से कम दो पेड लगाने की अपील कि ताकि हमारा पर्यावरण भी शुद्ध बना रहे।इस अवसर पर अमित पंवार, हर्ष चौहान, सतेन्द्र शर्मा, राहुल बैसला, बलराज नागर, गगन धामा, रणवीर, हरेन्द्र, महेश प्रधान, सुषमा त्यागी,अनीता रोहिल्ला,प्रभा ,पूजा,रामवती,जयवीरी, अंजलि, सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…