यशपाल सिंह
मऊ जनपद के कोपागंज थाने का मामला पैसा लेने के चक्कर में ओबैदुल्लाह पुत्र इरशाद अहमद को लेकर 12 जून को पारस ¨सह के पुराना ईंट भट्ठा पर ले जाकर उसका प्लास्टिक के रस्सी से गला कस कर हत्या कर दिया। उसे खींचते हुए भट्ठे के चिमनी के भीतर ले जाकर उसे छिपा दिया। शव को खींचते वक्त जमीन के घर्षण के कारण मृतक औबेदुल्लाह का लोवर सरक कर उसके घुटनों के नीचे तक चला गया था।
इसके बाद वह गांव से भागकर शहर मऊ गया तथा वहीं से उसने जियाउर्रहमान के मोबाइल नंबर पर अपने मोबाइल से फोन कर कहा कि ओबैदुल्लाह के अब्बू से बात कराओ। फिर भय के कारण अपना मोबाइल बंद कर दिया था। पुन: 13 जून को भोर में फोन किया परंतु डर के कारण अपना मोबाइल बंद कर दिया और भाग गया। भागते वक्त सारनाथ के पास सिमकार्ड तोड़कर फेंक दिया। इस बीच जानकारी हुई कि पुलिस ने उसे अभियुक्त बनाया है तो वह जमानत कराने के चक्कर में आया कि पकड़ लिया गया। उसकी योजना थी कि वह ओबैदुल्लाह की हत्या के बाद उसके परिजनों से 10 लाख रुपये की धनराशि वसूलना चाहता था। थाना कोपागंज पुलिस की इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार इनाम दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…