Categories: AzamgarhUP

करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय बच्ची की हुई मौत

यशपाल सिंह

मऊ. मधुबन थाना क्षेत्र का मामला बुधवार की सुबह 11 बजे घरेलू बिजली के करंट की चपेट मे आकर 15 वर्षीया किशोरी की मौत हो गई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई मे जुटी रही। क्षेत्र के खैरा देवारा में रामबदन चौहामन की पुत्री तारा पंखा का प्लग लगाकर उसको सीधा कर रही थी, इसी दौरान पंखे में उतरे करंट की चपेट मे आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन इलाज हेतु एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव लेकर आए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत से परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा वातावरण गमगीन हो गया था

pnn24.in

Recent Posts