यशपाल सिंह
(आजमगढ़) : रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार नहर के समीप गुरुवार की सुबह लगभग सात बजे खड़े ट्रक में मैजिक टकरा गई। इस हादसे में 16 वर्षीय सुंदर पुत्र बालचंद की मौत हो गई। जबकि मैजिक पर सवार 30 वर्षीय आरिफ पुत्र मुस्तकीन घायल हो गया। दोनों रौनापार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव के निवासी बताए गए। घटना के समय वे मैजिक पर डिस्टलरी का पानी लेकर सप्लाई करने के लिए जा रहे था
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तरौका गांव निवासी प्रतीक राय पुत्र जयगो¨वद राय के डिस्लटरी वाटर प्लांट पर रौनापार क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी 16 वर्षीय सुंदर पुत्र बालचंद, अतरकच्छा बरडीहा गांव निवासी 30 वर्षीय आरिफ पुत्र मुस्तकीन पानी सप्लाई का काम करते हैं। गुरुवार की सुबह लगभग सात बजे दोनों कर्मचारी आरओ प्लांट से मैजिक पर पानी का बड़ा बाटल लेकर जोकहरा की ओर सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। मैजिक को संजय पुत्र छांगुर ग्राम तरौका निवासी चला रहा था। रास्ते में कांखभार गांव स्थित शारदा सहायक खंड नहर के पास पहुंचे थे। उसी दौरान नहर के समीप सड़क के किनारे पहले से खड़े ट्रक में मैजिक पीछे से टकरा गई। इस हादसे में मैजिक पर सवार सुंदर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। मैजिक चालक संजय बाल-बल बच गया। दुर्घटना की सूचना पाकर माहुल चौकी प्रभारी केके वर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल आरिफ को एंबुलेस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी का कहना है कि मौके पर मैजिक के अलावा अन्य कोई वाहन नहीं था। सुंदर के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मैजिक मालिक प्रतीक राय ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए रौनापार थाने में तहरीर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…