सुल्तानपुर. तीर्थ स्थलो के आस पास लोग साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखते है, मगर इस जिले के भव्य मंदिर बिजेथुआ में यह यौक्ति काम नहीं कर रही है शायद और प्रशासन भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही शायद करके अपने सर बवाल नहीं लोग लेना चाहती है. मंदिर के आस पास नाले भले बहे मगर कोई इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है.
तहसील के सूरापुर बाजार के पास पावन बिजेथुआ महावीरन धाम स्थित है जहां पर महाबली हनुमान जी का भव्य मंदिर है यहां प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हजारों श्रद्धालु पूजा अर्चन करने के लिए आते रहते हैं लेकिन। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार इस भव्य मंदिर के पास स्थित मकरी कुंड के बगल शौचालय बनाया गया है। जिसका गंदा पानी का रिसाव इस पवित्र कुंड में होता है ।जब कि हजारों श्रद्धालु इसी मकरी कुंड में स्नान करने के बाद हनुमान जी का दर्शन करने के लिए जाते हैं। लोगों का यह भी मानना है कि इस मकरी कुंड का पानी ऊपर छिड़कने मात्र से ही आदमी पवित्र हो जाता है ।
ऐसा माना जाता है कि यह वही स्थान है जहां पर पवन पुत्र हनुमान ने दशानन रावण के मामा कालनेमि नामक दानव का वध किया था । लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए जब हनुमान जी संजीवनी बूटी लेने के लिए गए थे तो रावण द्वारा भेजे गए कॉलनेमि नामक दानव ने उनका रास्ता रोकने का प्रयास किया था ।तब उस समय हनुमान जी ने काल नेमि नामक दानव का बध इसी स्थान पर किया था।
आपको बताते चलें कि मुन्नालाल मोदनवाल जोकि मन्दिर के सामने मिठाई की दुकान सचिन मिष्ठान भण्डार के नाम से चलाते है और मकान बिजेथुआ धाम के मकरी कुंड के किनारे ही बना हुआ है।तथा इसी मकान के अंदर शौचालय बनाया गया है ।शौचालय बनवाते समय ही स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया था । विरोध के बाद तो उस समय शौचालय बनना बंद हो गया था लेकिन लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त बंद शौचालय को पुनः बनवाकर चालू करवा दिया गया इस पूरे प्रकरण की भनक जब मीडिया कर्मियों को लगी तो मीडिया कर्मियों ने मुन्नालाल मोदनवाल से मिलकर इस पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी हासिल करनी चाही तो मुन्ना लाल मोदनवाल ने बताया कि इस समय शौचालय का प्रयोग बंद कर दिया गया है ।लेकिन यदि स्थानीय लोगों की माने तो शौचालय का प्रयोग अभी भी किया जा रहा है। तथा शौचालय के लिए बने गड्ढे पर ऊपर से प्लास्टर करवा कर कमरा बनवा दिया गया है। जिससे किसी को दिखाई ना पड़े
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…