यशपाल सिंह
आजमगढ़ : अतरौलिया व रानी की सराय क्षेत्र में अलग-अलग कारणों से अधेड़ समेत दो लोगों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान अधेड़ की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। वहीं किशोर की इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव निवासी 50 वर्षीय रामलवट पुत्र मुन्ना पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर गुरुवार की देर शाम को घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसके एक पुत्र व चार पुत्रियां हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसी क्रम में रानी की सराय क्षेत्र के सेठवल गांव निवासी 17 वर्षीय गोलू पुत्र बालचंद गोंड ने शुक्रवार की सुबह किसी बात से नाराज होकर घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे परिजनों ने सुबह साढ़े ग्यारह बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…