यशपाल सिंह
जहानागंज व सरायमीर क्षेत्र में दो व्यक्तियों का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने उनके खाता से लगभग दो लाख रुपये उड़ा लिया। इस बात की जानकारी होने पर पीड़ित खातेधारकों ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है
जहानागंज थाना क्षेत्र के महुवा मुरादपुर गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र सनई राम 20 मई को जहानागंज बाजार स्थित यूबीआइ के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। पीड़ित का कहना है कि उसी दौरान एटीएम केबिन में मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड जालसाजी कर बदल लिया। बदले गए कार्ड से उक्त व्यक्ति ने जालसाजी कर उसके खाता से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिया। इस बात की जानकारी जब पीड़ित को हुई तो उसने गुरुवार को जहानागंज थाना पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी अजय कुमार ¨सह पुत्र प्रेम कुमार ¨सह गुरुवार को सुबह दस बजे पवई लाडपुर स्थित ओरियंटल बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने के लिये गया था। पीड़ित का कहना है कि वहां मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और जालसाजी कर उसके खाता से 42 हजार रुपये निकाल लिया। पीड़ित ने इस संबंध में शुक्रवार को सरायमीर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…