यशपाल सिंह
आजमगढ़) : स्थानीय थाना क्षेत्र के कबूतरा गांव के पास मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे ट्रक व बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिधौना गांव निवासी अजय (30) पुत्र छट्ठू मंगलवार की देर शाम बाइक द्वारा तरवां से कोठवारी गांव स्थित ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह क्षेत्र के कबूतरा गांव के पास पहुंचा कि खरिहानी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बाइक में भिड़ंत हो गई। ट्रक चालक वाहन खड़ा करके इसकी सूचना 108 नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिए। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…