यशपाल सिंह
आजमगढ़ देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पल्हना स्थित पोखरे में मंगलवार की दोपहर काम से छूटकर नहाने उतरे मजदूर की डूबने से मौत हो गई। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिहार प्रांत के समस्तीपुर जनपद के विगतीपुर थाना क्षेत्र के नरहन स्टेट निवासी हीरा पासवान (18) रंजीत पासवान देवगांव क्षेत्र के पल्हना स्थित पोखरे के सुंदरीकरण कार्य में मजदूरी करता था। पल्हना बाजार में ही साथ के रहने वाले मजदूरों के साथ रहता था। मंगलवार की दोपहर मजदूरी करके छूटा तो पोखरे में नहाने लगा। उसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगा। उसको डूबते देख एक युवक ने शोर मचाते हुए बाजार वासियों को सूचना दिया। मौके पर जुटे लोगों ने पोखरे में खोजना शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद शव को बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान की तथा इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। मृतक के साथियों का कहना है कि हीरा तैरना नहीं जानता था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…