यशपाल सिंह
आजमगढ़. अतरौलिया थाने के बूढ़नपुर में रविवार की शाम लगभग चार बजे रोडवेज बस से पानी लेने के लिए नीचे उतरते ही 30 वर्षीय युवक की दूसरी बस से कुचल कर मौत हो गई। मृत युवक गर्भवती पत्नी की प्यास बुझाने के लिए पानी लेने के लिए उतरा था। पति की मौत से पत्नी दहाड़े मार कर रो पड़ी। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महराजगंज थाने के देवारा हरखपुरा गांव निवासी संतराज यादव पुत्र रामदुलारे यादव दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। डेढ़ साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। पत्नी के साथ ही दिल्ली रहता था। गर्भवती होने पर पत्नी को घर पहुंचाने के लिए रोडवेज बस से वह घर आ रहा था। इस बीच आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग पर बूढ़नपुर बाजार में स्टेट बैंक के सामने लगभग चार बजे बस के रूकने पर वह पत्नी को पानी पिलाने के लिए बोतल लेकर बस से उतर रहा था। गेट से सड़क पर पांव रखते ही आ रही दूसरे बस के चपेट में आ गया और गेट पर चिपका ही रह गया। अचेत हो जाने पर लोग उसे बगल में ही प्राइवेट डाक्टर के यहां ले गए,जहां पहुंचते ही डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बूढ़नपुर चौकी इंचार्ज राजनरायन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन रोती-विलखी पत्नी को किसी तरह घर लेकर आए। इधर परिवार की महिलाओं में कोहराम मचा रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…