निलोफर बानो.
वाराणसी. आदमपुर थाना क्षेत्र के भदऊ इलाके में एक परिवार में दबंगों द्वारा घुस कर मार पीट किये जाने का समाचार प्राप्त हो रहा है. घटना का संज्ञान लेकर स्थानीय पुलिस ने पूछ ताछ हेतु भोला यादव नामक एक व्यक्ति को उठाया है. प्रकरण में विवेचना और पूछताछ समाचार लिखे जाने तक चल रही है.
घटना के सम्बन्ध में पीड़ित मतिउल्लाह ने बताया कि वह कुछ समय पहले तक भोला यादव नामक एक व्यक्ति के लिये बालू गिट्टी का काम करता था. कंस्ट्रक्शन का काम मंदा चलने के कारण उसकी भोला यादव के साथ कमाई नहीं हो पा रही थी जिससे परिवार का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा था, इस कारण उसने रमजान के बाद से काम छोड़ दिया. पीड़ित के आरोपों को आधार माना जाये तो इससे भोला यादव उससे नाराज़ रहने लगा और उसके ऊपर काम पर वापस आने का दबाव बनाने लगा. पीड़ित का आरोप है कि आज देर शाम भोला यादव अपने साथी पुन्नू पंडित, विशाल यादव, नीरज सहित कई अन्य लोगो के साथ उसके घर के अन्दर असलहे लेकर घुस आया और उसके घर पर नहीं रहने पर उसके भाई अनवर (35 वर्ष) एवं उसके भतीजे 8 वर्षीय आरिफ को मार पीट कर घायल कर दिया. इस दौरान बीच बचाओ करने आई घर की महिलाओ के साथ भी मार पीट किया गया.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई और लिखित तहरीर मिलते के साथ ही पुलिस ने भोला यादव को पूछ ताछ हेतु उठा लिया और थाने ले आई है. समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष के लोग थाने पर जमा थे, पुलिस भोला यादव से पूछताछ कर रही है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…