Categories: Azamgarh

ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत

यशपाल सिंह

आजमगढ़ पवई थाना क्षेत्र के योगी बांध के पास मंगलवार की सुबह एक ट्रक ने एक बाइक सवार दो लोगों कुचल दिया। बाइक सवार लोगों की मौके पर मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के समय जौनपुर जनपद निवासी मृतक ईट भट्ठे पर ईट लेने जा रहे थे।

जौनपुर जनपद के शाहगंज थाना क्षेत्र के गोरिला गांव निवासी 60 वर्षीय फीरतू राम के यहां घर का निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार की सुबह व पड़ोसी 25 वर्षीय गुड्डू पुत्र लालचंद के साथ बाइक से योगी बांध गांव के ईट भट्ठे पर जा रहे थे। ईट भट्ठा से करीब सौ मीटर पहले तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। घटना की सूचना मृतकों के परिवार में मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक गुड्डू छह भाई दो बहन में छोटा था गांव मेें एक साथ ही हुई दो मौत से मातम छाया हुआ है।

Adil Ahmad

Recent Posts