यशपाल सिंह
आजमगढ़ जहानागंज थाने के अंगूठा गोपालपुर गांव के पास सोमवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया 50 हजार का इनामिया राकेश पासी खुद गैंग का संचालन करता था। उसने ही आठ अप्रैल को लालगंज गैस एजेंसी पर लूट के दौरान एजेंसी मालिक एवं ग्राम प्रधान भूपेंद्रनाथ यादव की हत्या की थी। इसके अलावा वर्ष 2017 में जहानागंज थाने के चक्रपानपुर में भी पेट्रोल पंप कर्मचारी की लूट के दौरान हत्या कर फरार हो गया था। जहानागंज और लालगंज में लूट के दौरान हुई हत्या के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
मुठभेड़ में मृत मेहनगर थाने के गोपालपुर गांव निवासी राकेश पासी पहले मोहन पासी गैंग के साथ काम करता था। मुठभेड़ में मोहन पासी के मारे जाने के बाद राकेश पासी खुद अपना गैंग बना लिया था। जहानागंज थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि राकेश पासी गिरोह ने ही वर्ष 2017 में चक्रपानपुर में पेट्रोल पंप पर लूट के दौरान पंप कर्मचारी की हत्या की थी । तभी से राकेश पासी फरार हो गया था।
इस बीच वर्ष 2018 में आठ अप्रैल को लालगंज गैस एजेंसी के गोदाम पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने कर्मचारियों को तमंचा सटा कर 97 हजार रुपये लूट लिया था। गैस एजेंसी के कार्यालय में लूट में विफल होने पर एजेंसी मालिक एवं जौनपुर जिले के चंदवक थाने के सतमेसरा गांव के प्रधान भूपेंद्रनाथ यादव पुत्र रामलौटन यादव गोली मार कर फरार हो गए थे। वाराणसी ले जाते समय एजेंसी मालिक की मौत हो गई थी। हत्या के विरोध में लालगंज के व्यापारियों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन किया था।
देवगांव कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एजेंसी मालिक की हत्या में भी राकेश पासी ही शामिल था। देवगांव कोतवाली मेें उसके खिलाफ लूट,हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…