यशपाल सिंह
आजमगढ़. मुबारकपुर थाना क्षेत्र के हरैया गांव में पिता की मृत्यु के बाद दूध भात में शामिल होने आ रहे पुत्र की सड़क हादसे में बुधवार की सुबह मौत हो गई। दो दिन के अंदर घटी इस घटना से इलाके में शोक की लहर व्याप्त है
हरैया गांव निवासी 55 वर्षीय सूबेदार यादव पेशे से प्राइवेट लाइनमैन थे। सोमवार को अपराह्न एक बजे वह कहीं से बिजली ठीक करके आ रहे थे। गांव के पूरब तरफ रास्ते के पास अचानक बेहोश होकर गिर गए। जब तक परिजन इलाज की व्यवस्था करते उनकी मौत हो गई। सूबेदार का पुत्र 26 वर्षीय अर्जुन पेशे से ट्रक चालक था। वह मैहर से गिट्टी लाने गया था। पिता की मौत के बाद बुधवार को दूध के भात में शामिल होने आ रहा था। गंभीरपुर थाने के सड़क पर जाम लगने के कारण वह पैदल बाजार की तरफ बढ़ गया। इसी बीच किसी वाहन की चपेट में आ गया।
जाम खुलने के बाद पुलिस वालों की नजर पहुंची तो डायल 100 से जिला चिकित्सालय भेजवाया। इसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पाकेट में रखे आधार कार्ड से शिनाख्त के बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। पिता पुत्र की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…