यशपाल सिंह
मेहनाजपुर (आजमगढ़) : स्थानीय थाना क्षेत्र के देवनाथपुर पठखौली गांव में मंगलवार की रात संदिग्धावस्था में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को इसकी जानकारी सुबह हो पाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेजा। 20 वर्षीय ज्योति पत्नी राजनाथ की शादी 11 जून 2017 को हुई थी। उसका मायका रामपुर थाना खानपुर जनपद गाजीपुर में है। शादी के बाद से ही वह अपने ससुराल में रह रही थी।
थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता पूर्णमासी राम ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका पति ज्योति को आए दिन मारता पीटता रहता था। इसके अलावा दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। इसकी वजह से वह परेशान रहती थी। इसी से पीड़ित होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…