Categories: UP

किसान दिवस आज

सुदेश कुमार

बहराइच 19 जून। शासन के निर्देशानुसार जनपद के किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवसों की श्रृंखला अन्तर्गत 20 जून 2018 को मध्यान्ह 12ः00 बजे से विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक डा. आरके सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों से अपेक्षा की है कि अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की अद्यतन सूचनाओं व विभाग से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण की प्रगति आख्या सहित किसान दिवस में प्रतिभाग करने का कष्ट करें

Adil Ahmad

Recent Posts