अंजनी रॉय
बलिया ।। जिले में बदमाशों का आतंक कम नहीं हो रहा है। लूट छिनैती और हत्या के मामले सरकार और पुलिस की सख्ती के बाद भी तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा चट्टी के थुभा मोहन मोड़ के पास बैंक समूह में कार्य करने वाले एक युवक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।
गोली लगते ही ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि ग्रामीणों की भारी भीड़ ने साहस दिखाते हुए दोनों हमलावरों को दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस हत्या के कारणों को जानने के लिए जुट गई है।
जी हां बैंक समूह में काम करने वाले 28 वर्षीय युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने जैसा ही हमला किया। अफरा-तफरी मच गई। भाग रहे बदमाशो को ग्रमीणों ने दौड़ा कर पकड़ा लिया और उनको पुलिस के हवाले कर दिया है। इधर सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम के सहयोग को घायल युवक को जिला अस्पताल भेजवाया गया तो वहीं हमलावरों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू किया गया। इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई।।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…