Categories: Crime

भीड का फायदा उठाकर देते थे चोरी को अंजाम, चोर गिरफ्तार, महिला साथी फरार

सरताज खान

गाजियाबाद / लोनी के मुख्य सप्ताहिक बाजार में सोमवार दोपहर मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक नाबालिग चोर को लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोर के कब्जे से एक मोबाइल बरामद कर जेल भेज दिया है

मुस्तफाबाद दिल्ली निवासी वाहिद पत्नी के साथ सोमबाजार में खरीदारी करने आए थे। खरीदारी करते समय एक नाबालिग चोर ने पत्नी का पर्श चोरी कर लिया। जिसमे उसका मोबाइल था। इसके बाद चोर ने वाहिद के मोबाइल को चोरी करने का प्रयास किया। जिसकी भनक वाहिद को लग गई और चोर को पकड़ लिया। पकड़े गए चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार पाण्ड़े ने बताया कि चोर ने पुछताछ कहा कि वाहिद की पत्नी का पर्श चोरी किया था। जिसकों उसकी महिला साथी लेकर भाग गई। पुलिस चोर को जेल भेज महिला साथी की तलाश मे जुट गई।

aftab farooqui

Share
Published by
aftab farooqui

Recent Posts