अंजनी राय
बलिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण 2018 के तहत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा 1 जून से ही मतदाताओं का सत्यापन से सम्बन्धित कार्य किया जा रहा है, जो 30 जून तक चलेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी-जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने इस सम्बन्ध में बीएलओ को कुछ जरूरी दिशाकृनिर्देश दिए हैं। कहा है कि अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2018 के आधार पर प्रकाषित पुर्नमुद्रित मूल निर्वाचक नामावली एवं पूरक सूची के साथ बीएलओ घर-घर भ्रमण कार्य करेंगे। यह जानकारी लेंगे कि परिवार के सभी पात्र व्यक्ति का नाम नामावली में है या नहीं। अगर 18 वर्ष पूरे कर चुके युवा का नाम नामावली में छूट गया हो तो उसका फार्म-6 भरवाएंगे। साथ ही इसकी सूचना बीएलओ रजिस्टर में अंकित करेंगे। कई और जरूरी विन्दुओं को भी भरेंगे। जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि सभी बीएलओ एक दिन में कम से कम 20 घरों का सर्वेक्षण करें। हर हाल में 30 जून तक सर्वेक्षण का कार्य पूरा करना है।
बीएलओ सत्यापन के दौरान आश्रयहीन, दिव्यांगजन, घूमंतू, जनजातीय समूह, बंधुआ या मैला ढ़ोने वाले मजदूरों में पात्रों को मतदाता सूची में शत प्रतिशत नाम शामिल किये जाने की कार्यवाही करेंगे। जिलाधिकारी ने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, समाजसेवी संगठनों से भी अपील किया है कि बीएलओ द्वारा किये जाने वाले घर-घर भ्रमण के दौरान पात्र मतदाताओं का नाम जोड़वाने में सक्रिय सहयोग करें, ताकि शुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार हो सकें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…