वाराणसी. प्रदेश में पुलिस सहायता केंद्र बना कर वहा पिकेड की व्यवस्था केवल आम नागरिको के सुविधा हेतु हुई थी. हर प्रमुख चौराहों पर इसका निर्माण हुआ. इसका उद्देश्य आम जनता के बीच पुलिस की पहुच था. मगर वाराणसी शहर में एक ऐसा भी पुलिस सहायता केंद्र है जहा आपको पुलिस तो नहीं मिलेगी हां शराबियो और नशेड़ियो को इसमें आराम फरमाते देखा जा सकता है.
क्षेत्रीय नागरिको के अनुसार इस सहायता केंद्र के आस पास रहने वाले शराबी और नशेडी ही इस पुलिस सहायता केंद्र का उपयोग अपने आराम हेतु करते है. पुलिस कर्मी तो कभी कभी दिखाई देते है वह भी इस सहायता केंद्र के अन्दर नहीं बल्कि इसके बाहर कुर्सियों को लगा कर बैठ जाते है. अन्यथा यहाँ पिकेड पर लगे सिपाही पास में पुलिस चौकी पर ही मिलते है. इस पुलिस सहायता केंद्र पर शराबी, नशेडी आराम करते है अथवा जानवर इसको अपनी आरामगाह बनाये रहते है. धीरे धीरे रख रखाव में लापरवाही के कारण इसके दरवाजे पहले गायब हो चुके है अब बचा ये सहायता केंद्र में लगे लोहे भी जंग खा रहे है.
आपको बताते चले कि दक्षिण भारतीय पर्यटक और दर्शनार्थी अधिकतर इस क्षेत्र में ही आकर रुकते है. वह इसी रास्ते से होकर दर्शन पूजन हेतु जाते है. इस पुलिस सहायता केंद्र की यह दुर्दशा देख कर वह अपने शहर की क्या तस्वीर लेकर जाते होंगे इसको आसानी से समझा जा सकता है. अब देखना है कि ज़िम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी कब इसकी सुध लेते है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…