बलिया बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के देवरिया-बलिया राजमार्ग पर वाराणसी-भटनी रेल लाईन के पास लोहे की गाटर से बने अण्डर पास से एक लग्जरी बस के ऊपर सवार लोगों में 5 लोगों बुरी तरह जख्मी हो गये। 108 नम्बर की एम्बुलेन्स सेवा के माध्यम से सभी का प्राथमिक उपचार सीएचसी सीयर में कराया गया। चिकित्सक ने सभी की स्थिति चिन्ता जनक पाकर सभी को जिला चिकित्सालय उपचारार्थ रेफर कर दिया। इस घटना में संजू बंसल नामक (38) एक ब्यक्ति के मर जाने की खबर है।
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश से निकली तीर्थ यात्रियों की एक लग्जरी बस गोरखपुर से बैद्यनाथ धम जाने के लिए निकली लेकिन चालक रास्ता भूल गया और वह बिल्थरारोड का मार्ग पकड़ कर पुल पार करके आगे बढ़ा कि ग्राम उभांव के पास रेलवे लाईन के लोहे की गाटर से बने अण्डर पास को जैसे ही बस क्रस किया कि बस की छत पर बैठे 5 लोग सिर में चोट खाकर अचेत हो गये। शोर शराबा होने के बाद बस चालक अपनी बस उभांव तिराहे के पास जाकर रोका। जहां बस से सभी लोग नीचे उतर गये इतने में अंधेरे का लाभ उठाते हुए बस चालक बस लेकर फरार हो गया। फिर 108 नम्बर की एम्बुलेन्स सेवा के मध्यम से सभी का प्राथमिक उपचार सीएचसी सीयर में कराया गया। अन्य चोटिलों में नवीन वंसल (25), अशोक वंसल (45), कौशल प्रसाद (31) व विशल कुमार वंसल (17) शमिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…