बलिया-बिल्थरारोड स्थानीय तहसील के राजस्व निरीक्षक संघ व लेखपाल संघ समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा बैरिया के भजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह के भतीजे द्वारा बैरिया तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव के साथ विगत 29 मई को मारने पीटने व दुर्व्यहार करने के विरोध में मंगलवार को यहां एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर तहसील दिवस का बहिष्कार किया। सभी ने इस घटना के आरोपी विधायक के भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेजने की आवाज बुलन्द की।
तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष हरिकेश सिंह ने कहा यह संघर्ष हमारे मन सम्मान से जुड़ा है। और कार्यवाही होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
धरना प्रदर्शन के मौके पर दिलीप कुमार, बब्बन वर्मा, द्वारिका राम, हरिशंकर वर्मा, महेन्द्रनाथ उपाध्याय, अशोक कुमार पासवान, प्रेम कुमार शर्मा, राकेश शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, अर्जुन राम, महातम प्रसाद, अजीत सिंह आदि शामिल रहे। अध्यक्षता राजस्व निरीक्षक संघ बलिया के अध्यक्ष सुग्रीव यादव व संचालन राजेश सिंह ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…