बलिया : चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार को सुबह 5 बजे योग शिविर का शुभारंभ होगा। इसमें जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत, पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। भारी संख्या में आम नागरिकों के भी शामिल होने का अनुरोध किया गया है। योग शिविर के नोडल अधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी को बनाया गया है। इसमें पतंजलि योगपीठ ब्रह्माकुमारी व अन्य स्वयंसेवी संस्था भी सहयोगी की भूमिका में होंगे। योग शिविर की तैयारी बुधवार की शाम से ही होने लगी। मंच से लेकर सामने लोगों को बैठने के लिए कारपेट बिछाने का काम रात तक चला। कार्यक्रम को लेकर शासन स्तर से भी जरूरी दिशा-निर्देश जिला प्रशासन को मिले हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…