गाजियाबाद / लोनी बुधवार को एसएसपी वैभव कृष्ण ने ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसएसपी के अलावा एसपी ग्रामीण अरविंद कुमार मौर्य ,थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह व पूर्व प्रधान इलाइचीपुर चौधरी सुबेसिंह व क्षेत्रवासी और काफी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।इस मौके एसएसपी ने बताया कि यह चौकी दिल्ली बॉर्डर के पास है।जिस पर चौकी प्रभारी जय प्रकाश उपाध्याय नियुक्त किये गए है।चौकी के भवन का निर्माण चौधरी सूबेसिंह पूर्व प्रधान इलायची पुर एवम अन्य क्षेत्रवासियो के सौजन्य से हुआ है। पुलिस चौकी पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।क्षेत्रवासियों द्वारा चौकी स्थापना की सराहना की जा रही है।उक्त चौकी थाना ट्रॉनिका सिटी से करीब 7 किलोमीटर दूरी पर स्थापित की गयी है।चौकी की स्थापना से क्षेत्रवासियों के साथ होने वाली लूट ,छिनैती आदि वारदातों पर अंकुश लगेगा। चौकी पर जल्द ही अतिरिक्त पुलिस बल व संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उक्त चौकी का क्षेत्रफल सोनिया बिहार मुख्य मार्ग एवम इस मार्ग के पश्चिम में यमुना नदी तक का सम्पूर्ण क्षेत्र तथा मोहल्ला नसीब बिहार ,चौहान पट्टी ,ताज हाइट्स ,जैन कॉलोनी ,गांव इलाइची पुर ,हरम पुर एवम इन गांवों की सभी कॉलोनियां पूर्ण आवासीय क्षेत्र एवम इस सभी ग्राम मोहल्लों का सम्पूर्ण कृषि भूमि क्षेत्र रहेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…