अंजनी राय
बलिया : वित्तीय वर्ष 2018-19 में पिछड़े वर्ग के बेरोजगार शिक्षित युवक/युवतियों को ‘‘नीलिट’’ (डोयक) से मान्यता प्राप्त एक वर्षीय ‘ओ‘ लेबल कम्प्यूटर प्रशिक्षण व तीन माह का सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिलाने की सुविधा अनुमन्य की गई है। इसके लिए आवेदक को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की विभागीय वेबसाइट पर लॉगिन करके 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अन्य किसी माध्यम से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगा। आवेदन पत्र जनसेवा केंद्र, साइबर कैफे, निजी इण्टरनेट केन्द्र या विभागीय वेबसाइट पर स्वयं भरा जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के बाद तीन दिन अन्दर किसी भी त्रुटि को सुधार किया जा सकता है। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बब्बन मौर्य ने बताया कि आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड करके हस्ताक्षर बनाकर जरूरी अभिलेखों (वार्षिक आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, हाई स्कूल एवं इण्टर अंक पत्र व प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति) सहित विकास भवन स्थित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा किया जायेगा।
‘ओ’ लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए अधिकतम प्रशिक्षण शुल्क 15 हजार एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए तीन हजार 500 प्रति परीक्षार्थी विभाग द्वारा प्रशिक्षण देने वाली संस्था को भुगतान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत 35 वर्ष तक के ऐसे बेरोजगार पात्र होंगे जो कम से कम इंटरमीडिएट पास हों, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हों तथा उनके अभिभावक की वार्षिक आय एक लाख से अधिक ना हो। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी ली जा सकती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…