अंजनी राय
बलिया:-बांसडीह रोह थाना क्षेत्र के भीखपूरा गांव में क्रिकेट मैच के दौरान किसी डिसीजन पर तु तू मै मै इतना भारी पड़ेगा किसी ने सोचा भी नही होगा।यह बिबाद किसी को अपने जान से हाथ धोना पड़ेगा।दरसल यह मामला बच्चों के क्रिकेट मैच में मंगलवार को हुआ विवाद बुधवार को खूनी संघर्ष में बदल गया , जिसमे एक किशोर की जहां लाठी डंडे रॉड की पिटाई से तड़प तड़प कर मौत हो गयी वही अन्य 6 लोग गंभीर अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती है । बताया जाता है कि मंगलवार को बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव में बच्चे क्रिकेट मैच खेल रहे थे । एक निर्णय को लेकर इनमें तूतू मैंमैं हो गयी और नौबत मारा पीटी की हो गयी । किसी तरह बात सुलझी , इसकी सूचना पर यूपी 100 और थाने के इलाकाई कर्मी भी पहुंच गये । दोनों पक्षो के नाबालिगों को समझा बुझाकर और आगे झगड़ा न करने की चेतावनी देकर पुलिस वापस आ गयी । बुधवार को एकाएक दर्जन भर लड़के हाथों में लाठी डंडे और रॉड लेकर दूसरे पक्ष के लड़कों पर टूट पड़े और जो जहां मिला उसकी जमकर धुनाई करने लगे । इसी धुनाई में 15 वर्षीय भोला पुत्र अशोक साहनी गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना की सूचना पर ग्रामीणों के दौड़ाने पर हमलावर भाग निकले । सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ भोला को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया । अन्य आधा दर्जन लोग गम्भीर अवस्था मे इलाज करा रहे है । मृतक के बाबा गुलाब साहनी की तहरीर पर 7 लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये बांसडीह रोड थाना पुलिस दबिश दे रही है । खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…