बिल्थरारोड। क्षेत्रीय भाजपा सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कि शहीद रामप्रवेश यादव की शहादत को हमेशा याद किया जायेगा। हमारा देश शहीदों की शहादत को भूला नही सकती। हम इन्ही सैनिको की सुरक्षा की बदौलत सुरक्षित महसूश कर रहे हें। जो सैनिक अपनी प्राणों की बाजी लगाकर देश की सुरक्षा में रातों दिन लगा हुआ है उसे हम कैसे भुला सकते हैं। धन्य हैं वे माता पिता जो ऐसे साहसी लाल को पैदा किया।
क्षेत्रीय सांसद कुशवाहा मंगलवार को बुद्धिपुर से टंगुनिया तक राज्य सड़क निधि योजनान्तर्गत 1.49 करोड़ रूपये से बनने वाले शहीद रामप्रवेश मार्ग के शिलान्यास करने के बाद बोल रहे थे।
उन्होने कहा कि सरकार शहीदों के शहादत के सम्मान में दी जाने वाली सुविधा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। शहीद रामप्रवेश की स्मृति में प्रस्तावित सभी कार्यों को हर हाल में पूर्ण करेगी। कहा कि टंगुनिया में बनने वाले शहीद स्मारक के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। कहा कि राज्य सड़क निधि योजनान्तर्गत 1.49 करोड़ से बनने वाला यह मार्ग शहीद रामप्रवेश की याद दिलाती रहेगी। मैने इसे बनवाने का वादा किया था। मुझे हर्ष हो रहा है कि इसका शिलान्यास मेरे हाथों किया गया। सांसद कुशवाहा ने अमर शहीद रामप्रवेश यादव की शहादत से लोगों को प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सांसद ने शहीद रामप्रवेश यादव के पिता रामबचन को माला पहना कर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर कैलाश बिहारी सिंह, डिम्पल सिंह, अनिल यादव प्रधान, अशोक कुशवाहा, अजय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सोनाडीह जयप्रकाश यादव, चंदन सिंह, महेश यादव, देवेश, शैलेन्द्र, सतीश, राजकुमार, बालकरण मौर्य, शान्तनु सिंह, देवनंदन, अमित सिंह, रामबचन आदि मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…