Categories: CrimeMau

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले युवक पर हुई 7/8 पाक्सो एक्ट की कार्यवाही

रूपेंद्र भारती

घोसी/मऊ:स्थानीय कोतवाली के नदवासराय पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासीनी पीड़िता नाबालिग लड़की की माता ने घोसी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि ग्रामप्रधान के लड़के की तिलक 14 जून की रात में थी कि रात में 8 बजे मेरी 8 वर्षीया नाबालिग लड़की अपने सहेलियों संग खेल रही थी कि 19 वर्षीय अजित पुत्र छोटक निवासी गंगुआबारी ने जबरन खेत में ले जा कर अश्लील व गन्दी हरकत करने लगा ।जब सहेलियां विरोध की तो मार कर भगा दिया ।सहेलियों के शोर मचाने पर जब लोग जुटे तो वह भाग गया ।इसके पहले दस पूर्व भी अजित व उसके साथियों ने ऐसा ही हरकत किया तो सुलह किया गया था।
इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की माता की तहरीर पर छेड़छाड़ करने व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर क़ानूनी कार्यवाही कर रही है ।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts