Categories: Crime

पुजारी को गोली मार घायल करने के आरोप में सिपाही गिरफ्तार

मोहम्मद अहमद हुसैन (जमाल)

[बलिया। जिगिरसड़ स्थित मंदिर के पुजारी को गोली मारने के मामले में खेजुरी पुलिस ने सिपाही अमित कुमार सिंह पुत्र लल्लन सिंह को गिरफ्तार किया है। जिगिरसड़ निवासी सिपाही अमित कुमार सिंह की तैनाती आजमगढ़ में है।

गुरुवार की रात एक बजे गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर के पुजारी रामनारायण दास को गोली मारी गयी थी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका उपचार वाराणसी में चल रहा है। मंदिर के ही दूसरे पुजारी रामचंद्र दास की तहरीर पर पुलिस ने अमित कुमार सिंह समेत दो के खिलाक मुकदमा दर्ज किया था। एसओ खेजुरी करुणेश कुमार सिंह ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खड़सरा तिराहे से अमित को गिरफ्तार कर लिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts