मोहम्मद अहमद हुसैन (जमाल)
बलिया. दुबहर। क्षेत्र के बुलापुर (अखार) गांव में रविवार के दिन सैकड़ो ग्रामीणों की बैठक गाँव के बागीचे में आयोजित की गई । बैठक में ग्रामीणों ने इलाके के कुशल मंगल हेतु आगामी 17 जुलाई को बुला पुर गांव में विशाल काशीनाथ बाबा के पूजन उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया । जिसकी सफलता के लिए बैठक में विस्तृत रूप से चर्चा कर की गयी ।
साथ ही पूजा की सफलता के लिए गांव के युवाओं के ऊपर अलग अलग समितियां बनाकर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी गई । बैठक में ही निर्णय लिया गया कि काशीनाथ बाबा के इस बिशाल पूजनोत्सव में क्षेत्र और जवार के सभी लोगों को आमंत्रित किया जाएगा साथ ही इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा । इस मौके पर मुख्य रुप से रमाशंकर चौधरी जवाहर लाल यादव शिव जी यादव पारसनाथ चौरसिया राजेश यादव भुवाली यादव हीरालाल चौरसिया धन जी चौरसिया हरेराम पांडेय विजय यादव रामचन्द्र यादव अजय यादव अवधेश यादव सिंटू यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे । अध्यक्षता रामाशंकर चौधरी तथा संचालन शिक्षक राजेश यादव ने किया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…