मो. अहमद हुसैन (जमाल)
बलिया : जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस बार उन्होंने एक अलग पहल की है, जिसमें चित्रकारों के माध्यम से गांवों में वॉल पेंटिंग कराकर खुले में शौच से होने वाली हानि एवं शौचालयों के महत्व को बताया जाएगा। ऐसे में चित्रकारों को स्थानीय स्तर पर सीधे रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा। इसके इच्छुक चित्रकार 26 व 27 जून को सुबह 8 से 9 बजे के बीच विकास भवन स्थित पंचायती राज कार्यालय पर सम्पर्क कर सकते हैं।
दरअसल, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों में खुले में शौच से होने वाली हानि एवं शौचालयों के महत्व की जानकारी देने से जुड़े चित्र बनाए जाएंगे। इसके लिए जिले के किसी भी क्षेत्र में निवास करने वाले चित्रकार भाग ले सकते हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि जिले के ऐसे चित्रकार, जो दीवारों पर चिन्हांकन का कार्य करने के इच्छुक हैं, वह 26 व 27 जून को सुबह 8 से 9 के बीच विकास भवन स्थित पंचायती राज कार्यालय में संपर्क करें। चित्रकारों के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार पाने का सुनहरा अवसर भी इसे कहा जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…