मो. अहमद हुसैन (जमाल)
मनियर बलिया। थाना क्षेत्र के जिगनी नान्हागंज गांव में शुक्रवार की रात ट्रीपल हत्याकांड में मृतक रमिता के पति सुनील चौहान पुत्र अच्छेलाल चौहान, श्वसुर अच्छेलाल पुत्र मिश्री चौहान ,जेठानी पुष्पा पुत्री विनोद चौहान ,सास शांति देवी पत्नी अच्छेलाल चौहान को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज दी ।पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट में तीनों रमिता तथा उसके दो बच्चे संध्या 5 वर्ष व पुत्र संदीप 1 वर्षकी मौत दम घुटने से बताई जा रही है।
बताते चलें कि तीनों की मौत के बाद रमिता के मायके से पहुंचे तीन पिकअप महिला पुरुष इतने उग्र हो गए थे कि अगर बाहरी फोर्स समय से नहीं पहुंची होती तो मनियर थाने के तीन एस आई सहित आरोपितों को घर में ही फूंक दिए होते। पुलिस अंदर से दरवाजा बंद कर आरोपित एवं घर को सुरक्षित करना चाहती थी। उग्र भीड़ दरवाजा तोड़कर घर को फूंकने की कोशिश की व आरोपितों को पकड़ कर मारना चाहती थी।तब तक एडिशनल एसपी विजयपाल सिंह व विक्रांतवीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। और भीड़ को नियंत्रित किए ।आरोपितों को कस्टडी में लेकर मनियर थाने लाए व पुलिस सुरक्षा में शव को पिकअप पर लादकर मनियर थाना लाया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…