Categories: BalliaUP

ताड़ी उतारते समय पेड़ से गिरकर हुआ घायल

मो. अहमद हुसैन (जमाल)

[सिकन्दरपुर (बलिया)। थाना क्षेत्र के कोथ गांव में एक अधेड़ व्यक्ति ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतारते समय असंतुलित हो नीचे गिर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

शनिवार की दोपहर गांव के मदिना राजभर  (55) हर दिन की भांति ताड़ी उतारने के लिये पेंड़ पर चढ़ रहा था कि उसका पैर फिसल गया जिससे वह असंतुलित हो पेंड़ से नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

pnn24.in

Recent Posts