यशपाल सिंह
बैरिया (बलिया) : थाना क्षेत्र के टेंगरही गांव में रविवार की आधी रात को वहशी युवक ने तमंचे से फायर झोंक दिया। घटना में बहुआरा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्र ¨सह व पड़ोसी रमेश ¨सह बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को घेर कर दबोच लिया। रात भर बैठाने के बाद ग्रामीणों ने सुबह हथियार संग उसे पुलिस को सौंप दिया। बैरिया पुलिस ने रमेश ¨सह के तहरीर पर जान से मारने की कोशिश का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया। रमेश कुमार ¨सह रात को दरवाजे के सामने कुएं के पास सोए थे।
इसी बीच पड़ोसी उपेन्द्र ¨सह आकर दरवाजे पर गाली देने लगा। इस पर वह उठकर गए तो उनके ऊपर उपेन्द्र ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज व हो-हल्ला सुनकर गांव के लोगों के साथ बगल के ही बहुआरा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुरेश चन्द्र ¨सह आ गए। यह देख उसने फिर गोली चला दी। इसमें रमेश संग प्रधानाचार्य बालबाल बच गए। किसी तरह लोगों ने उपेन्द्र को घेर कर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उसे हथियार व खोखे के साथ सौंप दिया। क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि आरोपी को टेंगरही गांव के लोगों ने तमंचा के साथ पकड़ कर गांव में रात भर बैठाए रखा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…