सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के गांव अगरौला में थाना खेकड़ा जिला बागपत की पुलिस लूट के अपराधी को पकड़ने गयी थी। जहाँ पुलिस टीम को परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा। मौका देखकर वांछित अपराधी खेतो की तरफ भाग गया। जहाँ पीछा करने पर परिजनों ने एक सिपाही को पकड़कर मारपीट कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने करीब 3 राउंड फायरिंग की।बताया जा रहा है कि वांछित अभियुक्त को भागते हुए पैरों में गोली है।लेकिन फिर भी वह भागने में सफल हो गया।
बता दे कि बीते 19 जून को पावी बिजली घर की तरफ से बिल कलेक्शन के लिये गांव घिटोरा थाना खेकड़ा जिला बागपत में कैम्प लगाया था। शाम को कैसियर सहित बिजली कर्मचारी कैस लेकर आ रहे थे।तो रास्ते मे फाटक के पास दो बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने हथियारों के बल पर उनसे करीब 4 लाख रुपये और मोबाइल आदि लूट लिए थे। बताया जा रहा है कि कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से खेकड़ा पुलिस की पूछताछ में अगरौला निवासी मोहित उर्फ शेरा का नाम प्रकाश में आया ,जो लगभग 1 महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है ,जिसके खिलाफ करीब आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। मामले में खेकड़ा पुलिस ने सोमवार दोपहर अगरौला गांव में शेरा को पकड़ने के लिये दबिश उस समय मारी ,जब उनके घर मे भंडारा चल रहा था और वह खाना खा रहा था। पुलिस को देखकर परिजनों ने विरोध करते हुए गाली देनी शुरू कर दी।जिसके लाभ उठाते हुए शेरा खेतो की तरफ भाग गया।जिसका पीछा करते हुए पुलिस भी खेतो में पहुंच गयी।बताया जा रहा है कि वहां पुलिस पर परिजनों ने हमला कर दिया और एक सिपाही को पकड़कर पीट दिया। जिस वजह से पुलिस ने करीब 3 राउंड फायर किये ,परिजनों का कहना है कि उनमें से एक गोली शेरा के पैर में लगी। मौके से शेरा भाग गया और पुलिस भी चली गयी। खबर लिखे जाने तक शेरा का पता नही चल सका है कि शेरा बाद में पुलिस ने पकड़ लिया या नही। एसएचओ खेकड़ा का फोन नही लग पाया और परिजन भी कुछ स्पष्ट जानकारी नही दे पाये।शेरा की माँ का कहना है कि शेरा कहाँ है , अभी तक कुछ पता नही है ,उसके नम्बर बन्द आ रहे है।उन्हें अंदेशा है कि मौके से भागने के बाद कही पुलिस ने पकड़ लिया हो।वही क्षेत्र में मुठभेड़ की खबर मिलते से ट्रॉनिका सिटी एसएचओ श्यामवीर सिंह व सीओ दुर्गेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।जो अभियुक्त शेरा के परिजनों को समझाकर – बुझाकर वापिस लौट गये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…