यशपालसिंह
बैरिया (बलिया) : रेवती थाना क्षेत्र के अधिसिझुआ गांव के सामने सोमवार को घाघरा के छाड़न में नहाने गई संदीपा कुमारी (14) पुत्री भीम ¨बद व उसकी मौसी लालती देवी (30) पत्नी राजा ¨बद डूब गई। ग्रामीणों संग पुलिस के अथक प्रयास से दोनों शव बरामद कर लिए गए। इससे परिवार में कोहराम मच गया। घर में शादी-विवाह में खुशी का माहौल पल भर में गमगीन हो गया।
अधिसिझुआ गांव में जगदीश ¨बद के भाई गजेन्द्र ¨बद का तिलक 19 जून को था। बारात 27 जून को जाना सुनिश्चित है। अपने जीजा के भाई की शादी में राजपुर पोखरा बांसडीह निवासी लालती देवी पत्नी राजा ¨बद व अधिसिझुआ निवासी भीम ¨बद की पुत्री संदीपा सुबह पड़ोसी महिलाओं के साथ घाघरा के छाड़न में नहाने गई थीं। बताया गया कि नहाते समय संदीपा गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। यह देख उसे बचाने मौसी लालती देवी तेजी से उसकी तरफ बढ़ने लगी। इस दौरान दोनों ही गहरे पानी में चली गईं। दोनों को डूबते देख घाट पर मौजूद महिलाएं शोर मचाने लगीं। इस पर आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज सदानंद यादव व कानूनगो सियाराम यादव पहुंच गए। नाविक व स्थानीय गोताखोर जाल डालकर तलाश शुरू कर दिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…