जमाल अहमद
मनियर बलिया। तपेश्वरी देवी एकेडेमिक सेंटर मुड़ियारी में स्वच्छता संकल्प ,चित्र कला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को हुआ। जिसके मुख्य अतिथि शिव प्रसाद सिंह एवं ग्राम प्रधान श्रीमती कलावती देवी रही ।इस मौके पर स्वच्छता कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले एवं जागरूकता फैलाने वाले युवक-युवतियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण सिंह विकी ने किया। कार्यक्रम के आयोजक “जुड़ेगा युवा बदलेगा भारत “समिति रहा ।जिसमें,विशाल गुप्ता ,अनमोल गुप्ता, राकेश सिंह, राहुल सिंह ,अमन सिंह ,राम प्रकाश शर्मा ,आशीष जायसवाल, सुमित सिंह ,जितेंद्र सिंह ,बजरंगी शाह, गौरव सिंह सहित आदि लोग मौजूद थे।
मनियर बलिया ।शनिवार को मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी माइनर पर चकफूल गांव के सामने झाड़ी में मिली अज्ञात अधेड़ की शव की शिनाख्त 48 घंटे बीत जाने के बाद अभी तक नहीं हो पाई है ।इस संदर्भ में जानकारी लेने के लिए थाना ध्यक्ष मनियर चंद्रभान यादव के सरकारी मोबाइल पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन सरकारी फोन किसी सिपाही द्वारा उठाया जा रहा है। बताया गया कि साहब काम में बिजी हैं बाद में बात कीजिएगा। ऐसी बात पहली बार नहीं हो रही है हमेशा फोन कोई दूसरा ही उठाता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…