जमाल अहमद
बलिया. विशाल की मौत ने एक ही मांगलिक कार्य में नहीं बल्कि 2 मांगलिक कार्यों में खलल डाला ।एक चचेरी बहन की शादी में जिन मेहमानों को भोजन करा रहा था उन्हीं मेहमानों में कुछ उसके शत्रु बनकर लाठियों से पीट कर उसकी हत्या कर दिया ।एक चचेरी बहन संगीता की शादी जल्दी-जल्दी करा कर रातों रात विदाई कर दी गई ।सभी रिश्तेदार रातों-रात ही भाग गए ।जो लोग थे वह विशाल को लेकर दवा इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर से लेकर जिला अस्पताल व जिला अस्पताल से वाराणसी जा रहे थे कि गाजीपुर के पास रास्ते में उसकी मौत हो गई ।
दूसरी चचेरी बहन संध्या का तिलक 25 जून को है 29 जून को बारात आएगी। माहौल गमगीन है परिजनों में खौफ समाया हुआ है। विशाल को याद करके उसके पिता सत्यनारायण फूट-फूट कर रो रहे हैं। इन शादियों की वजह से विशाल का दाह संस्कार भी नहीं हुआ । उसके शव को जल प्रवाह कर दी गई। विशाल पॉलिटेक्निक के फाइनल ईयर का छात्र था राजकीय पॉलिटेक्निक चांगीपुर नूरपुर जिला बिजनौर का वह छात्र था। सिविल से पॉलिटेक्निक कर रहा था। विशाल से पिता सत्यनारायण की बहुत उम्मीदें थी। विशाल का एक भाई आशुतोष कुमार पटेल प्राइवेट नौकरी करता है तथा एक भाई अजय कक्षा 10 का छात्र है। मृतक के पिता सत्यनारायण पटेल से यादव बस्ती के लोगों का राजनैतिक दुश्मनी थी। पिछले पंचायत चुनाव में सत्यनारायण क्षेत्र पंचायत के सदस्य का चुनाव लड़े थे तथा आरोपी अर्जुन यादव के भाई नकुल यादव को 19 वोटों से परास्त किए थे ।चुनाव के दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई थी ।मनियर पुलिस ने इस मामले में धारा 147, 148 149 ,302 ,323 ,504 ,506 के तहत 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है जिसमें एक आरोपी अर्जुन यादव को गिरफ्तार कर लिया है शेष 4 लोगों की तलाश जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…