Categories: Crime

शौच हेतु गई युवती से बलात्कार, मुकदमा दर्ज

जमाल अहमद.

मनियर बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है । युवती के पिता ने युवक के ऊपर आरोप लगाया है कि मेरी लड़की शनिवार को सायं काल शौच करने के लिए खेत में गई थी जहां पर घात लगाकर बैठे युवक नन्हे पांडेय पुत्र रामाशंकर पांडेय निवासी छितौनी ने उसे दबोच लिया एवं उसके साथ बलात्कार किया। देर होने पर हम लोग अपनी लड़की को खोजते हुए खेत की तरफ गए तो उधर से वह आ रही थी तथा आपबीती हम लोगों से बताई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया तथा युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts