जमाल अहमद.
बलिया : शासन से मिले निर्देश के क्रम में 5 जुलाई तक अभियान चलाकर बाल श्रमिकों के चिन्हांकन की कार्यवाही की जानी है। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने इसके लिए तहसील स्तर पर टीमों का गठन भी कर दिया है। तहसील स्तरीय टीमों में एसडीएम के साथ तहसील क्षेत्र में पड़ने वाले विकास खंड के बीडीओ व सम्बन्धित क्षेत्र के श्रम प्रवर्तन अधिकारी व बाल कल्याण अधिकारी हैं। जिलाधिकारी ने टीम के सदस्यों को निर्देश दिया है कि बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम-2016 के अन्तर्गत क्षेत्र में स्थित विभिन्न प्रक्रियाओं एवं व्यवसायों में लगे बाल श्रमिकों के निरीक्षण व उनके चिन्हांकन की कार्यवाही को गम्भीरता से करें।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि सदर तहसील में एसडीएम सदर के साथ विकास खंडे हनुमानगंज, दुबहड़, सोहांव, गड़वार व बेलहरी के बीडीओ हैं। रसड़ा तहसील के लिए एसडएम के साथ चिलकहर, रसड़ा व नगरा के बीडीओ हैं। बेल्थरारोड की टीम में एसडीएम, सीयर के बीडीओ व खंड शिक्षा अधिकारी हैं। सिकंदरपुर की टीम में एसडीएम के साथ नवानगर व पंदह के बीडीओ, बांसडीह तहसील की टीम में एसडीएम के साथ विकास खंड बांसडीह, मनियर, बेरूआरबारी व रेवती के बीडीओ हैं। बैरिया की टीम में एसडीएम के साथ बैरिया व मुरली छपरा के बीडीओ हैं। तहसील स्तरीय टीम में इन अधिकारियों के अलावा तहसील क्षेत्र के श्रम प्रवर्तन अधिकारी व बाल कल्याण अधिकारी भी शामिल हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…