गाजियाबाद / लोनी कोतवाली पुलिस में मंगलवार सुबह उस समय हड़कम्प मच गया।जब चिरोड़ी गांव में दो पक्षो में साम्प्रदायिक तनाव की सूचना मिली। आनन फानन में पुलिस ने पहुंचकर रोड जाम कर रहे लोगो को समझा बुझाकर यातायात सुचारू कराया तथा पीड़ित को को थाने तहरीर देने के लिये कहा।पीड़ित से पुलिस ने तहरीर लेकर 2 नामजद 1 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पीड़ित मोहम्मद अहमद पुत्र मुर्सलीन निवासी चिरोड़ी के अनुसार वह सुबह करीब साढ़े 8 बजे अपने ड्राइवर के साथ चिरोड़ी मंडी में स्थित अपनी बर्तन की दुकान पर गया था। दुकान का ताला खोलकर अपने ड्राइवर सामान लाने के लिये पैसे व पर्ची दे रहा था।तभी 10 कदम की दूरी पर खड़ी स्कार्पियो में सवार गांव के युवक गोली व पुनीत पुत्र जयभगवान तथा एक 3 अन्य युवक आये और पैसे लूटने लगे।उन्होंने विरोध किया तो उसके हाथ मे चाकू मार दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…