जमाल अहमद.
दुबहर । प्रदेश में गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा करने वाली प्रदेश सरकार के अधिकारियों का ध्यान दुबहर ब्लाक के शिवपुर दीयर नई बस्ती के उस संपर्क मार्ग पर क्यों नहीं जा रहा है जिस पर कई गांव के लोगों का आना जाना प्रतिदिन लगा रहता है। जो शिवपुर दियर ढाले से डुमरी तक गयी हैं । वह सड़क पिछले कई सालों से जर्जर होकर कहि कही गड्ढे में तब्दील हो चुकी है । जिस पर पैदल चलना भी बड़ी मुश्किल हो गया है ।
इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार जिले के आला अधिकारियों सहित विभाग के अधिकारियों का भी ध्यान आकृष्ट कराया लेकिन आज तक ईस सड़क की ना तो मरम्मत की गई नहीं उसे बनाने की कोई प्रक्रिया ही प्रारंभ की गई । शिवपुर दियर नई बस्ती निवासी समाजसेवी धुरूप सिंह एवम के डी सिंह ने कहा कि जनहित के इतने बड़े कार्य को नजरअंदाज करना कहीं से ठीक नहीं है । इस सड़क के पुनर्निर्माण तथा मरम्मत के लिए जब भी जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा जी का आगमन बलिया होगा तो शिवपुर दियर के सैकड़ों लोग उनसे मिलकर इस सड़क को बनवाने की मांग रखेगे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…