कुंवर सिंह
जालौन कोंच एक रिटायर्ड सबइंसपेक्टर पुलिस के बैंक खाते से एक लाख सत्तर हजार रुपये गायब हो जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। उक्त रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को आज जब रुपयों की आवश्यकता पड़ी और वह रुपया निकालने बैंक शाखा पहुंचा तब उसे पता चला कि उसके खाते से पैसा गायब है। मामले की तहरीर उन्होंने कोतवाली में दे दी है।
कस्बे के मोहल्ला जयप्रकाश नगर के रहने बाले सूरजसिंह पुत्र दीनदयाल यादव यूपी पुलिस में सब इंसपेक्टर पद से रिटायर्ड हुये हैं। उनका एक बैंक खाता नं. 10775602828 स्थानीय स्टेट बैंक शाखा में खुला है जिसमें उनकी पेंशन आती है। मंगलवार को उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी तो पैसा निकालने के लिये वह बैंक शाखा गये। वहां उन्हें मालूम हुआ कि उनके खाते से किसी ने धोखाधड़ी करके 1 लाख 70 हजार रुपये पार कर दिये हैं। सूरजसिंह ने बताया कि यह पैसा कई किश्तों में निकाला गया है। इस बाबत फिलहाल बैंक के शाखा प्रबंधक के मौजूद न मिलने से उनका पक्ष नहीं जाना जा सका है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…