Categories: Ballia

सर्पदंश से विधवा की मौत

उमेश गुप्ता

बलिया:बिल्थरा रोड उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम विग्गह जमीन विग्गह में विधवा सुरजी (65) पत्नी स्व. ज्ञानी प्रसाद की सर्प दंश से शुक्रवार की प्रातः में मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार विधवा को शादीशुदा केवल 4 बच्चियां है जो अपने अपने ससुराल में है। विधवा अकेली घर पर रहती थी। वह सुबह में अपनी झोपड़ी के किनारे झाड़ू लगा रही थी इसी बीच किसी विषैले सर्प ने काट लिया। उसे तत्काल मिशन जमुआंव के अस्पताल उपचारार्थ ले जाया गया लेकिन वह उपचार शुरू होने से पूर्व ही मर चुकी थी

Adil Ahmad

Recent Posts