लखीमपुर खीरी // भारत नेपाल सीमा पर किसी भी प्रकार से तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है और इसी के चलते आये दिन तस्कर पकड़े जाते हैं और इसी क्रम में सशस्त्र सीमा बल 39वीं वाहिनी की गौरीफंटा कंपनी द्वारा शुक्रवार को लगभग ग्यारह बजे एक कैरियर तस्कर को पिलर संख्या 171 से पचास मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में भारी मात्रा में लेडीज सैंडल, जैन्टस कट शूज , शैम्पू पाऊच , लेडीज सूट इत्यादि के साथ उस वक्त पकड़ लिया जब वह सामान के साथ छिपकर अपने साथियों का इंतजार कर रहा था ।
39वीं वाहिनी के कमांडेंट राजीव अहलूवालिया ने बताया कि कंपनी को सूचना मिली थी कि स्तंभ संख्या 171 के नजदीक भारतीय क्षेत्र के जंगल में तस्करी का कुछ सामान एकत्रित कर कुछ नेपाली व्यक्ति नेपाल ले जाने की फिराक में हैं, सूचना के आधार पर कंपनी प्रभारी ने तत्काल पेट्रोलिंग पार्टी को सूचित किया और बताये हुए स्थान को घेरने का निर्देश दिया , पेट्रोलिंग पार्टी कमांडर ने अपनी पार्टी के साथ बताई हुई जगह को घेर लिया और भारी मात्रा मे सामान के साथ एक नेपाली व्यक्ति पप्पू गुप्ता (40) निवासी जिला कैलाली को पकड़ लिया ।
पकड़े गये सामान की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख से अधिक है और पकड़े गये सामान को कस्टम कार्यालय गौरीफंटा के सुपुर्द कर दिया गया है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…